Booth worker BJP: Vikas Tiwari
Booth worker BJP: Vikas Tiwari 
उत्तराखंड

बूथ कार्यकर्ता भाजपा की ताकतः विकास तिवारी

Raftaar Desk - P2

हरिद्वार, 09 जनवरी (हि.स.)। शास्त्री नगर शक्ति केंद्र का सम्मेलन शनिवार को शास्त्री नगर स्थित भाजपा नेता विजय पाल के घेर में आयोजित किया गया। भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, मंडल महामंत्री बृजेश चैधरी और शिवम बंधु गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक पार्षद राजेंद्र कटारिया ने दीप प्रज्ज्वलन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। शक्ति केंद्र संयोजक ने जिला महामंत्री विकास तिवारी को पटका एवं पुष्प देकर स्वागत किया। तिवारी ने इस मौके पर कहा कि बूथ कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत है। मुख्य वक्ता भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि पार्टी के 6 अनिवार्य कार्यक्रमों को बूथों पर सम्पन्न करवाने के लिए प्रमुख तय करने हैं। पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को भी बूथ स्तर पर सुनिश्चित कराने की व्यवस्था की जाएगी। तिवारी ने कहा कि प्रत्येक बूथ में पांच बाइक एवं स्मार्ट फोन धारकों की सूची बनाई जाएगी। प्रत्येक बूथ का व्हाट्स ऐप ग्रुप भी तैयार किया जाना है। इस अवसर पर वार्ड अध्यक्ष अरुण राणा, महिला मोर्चा बूथ अध्यक्ष बबली, वार्ड अध्यक्ष सरोज, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नीलम सिंह, बूथ अध्यक्ष हिमांशु, सुरेश कुमार, सूरजपाल, नवीन कुमार आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in