bjym-worker-with-life-even-after-life
bjym-worker-with-life-even-after-life 
उत्तराखंड

भाजयुमो कार्यकर्ता जीवन के साथ भी, जीवन के बाद भी

Raftaar Desk - P2

श्रीनगर, 18 मई (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता कोरोना के दौर में हर मोर्चे पर डटा हुआ है। जहां कार्यकर्ता अस्पतालों में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों की हर संभव मदद कर रहे हैं, वहीं शवों के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियां भी जुटा रहे हैं। इसके लिए कार्यकर्ता स्वयं नजदीकी जंगलों से लकड़ियां काटकर ला रहे हैं। भाजयुमो कार्यकर्ता अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए प्लाज्मा व ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी बताते हैं कि कोरोना संक्रमण के चलते श्रीनगर के घाटों पर आए दिन बड़ी संख्या में शव अंतिम संस्कार के लिए लाए जा रहे हैं। लकड़ियों की कमी के चलते कई बार दिक्कत आती है। हर कार्यकर्ता हर रोज समीपवर्ती जंगलों से लकड़ियां लाकर घाटों पर उपलब्ध करा रहे है। हिन्दुस्थान समाचार /राज