bjp-will-demonstrate-in-252-mandals-of-uttarakhand
bjp-will-demonstrate-in-252-mandals-of-uttarakhand 
उत्तराखंड

उत्तराखंड के 252 मंडलो में भाजपा करेगी प्रदर्शन

Raftaar Desk - P2

देहरादून, 04 मई (हि.स.)। उत्तराखंड भाजपा पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र व भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के ख़िलाफ राज्य भर के 252 मंडलों में पांच मई को धरना-प्रदर्शन करेगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नडढा व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर कार्यकर्ता कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए प्रत्येक मंडल में 20 की सख्या में शामिल होकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पूरी तरह से गुंडागर्दी के बल पर लोकतंत्र को कुचलना चाह रही है। एक के बाद एक लगातर भाजपा पर कार्यकर्ता को निशाना बनाया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश