best-social-worker-award-to-narendra-bisht
best-social-worker-award-to-narendra-bisht 
उत्तराखंड

नरेंद्र बिष्ट को सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार

Raftaar Desk - P2

नैनीताल, 20 फरवरी (हि.स.)। पुणे (महाराष्ट्र) के डब्ल्यूएसीबुक ऑफ रिकॉर्ड ने सेन्ट्रल हिमालयन इन्वायरमेन्ट एसोसियेशन संस्थान में कार्यरत नरेंद्र सिंह बिष्ट को सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया है। बिष्ट महिला सशक्तीकरण के लिए पर्वतीय महिलाओं को लैंगिक समानता, महिला शिक्षा, बेटी बचाओ, आत्मनिर्भरता, आजीविका के प्रति जागरूक कर रहे हैं।पूर्व में वह संजोय घोष मीडिया अवार्ड व मानवीय उत्कृष्टता पुरस्कार से भी सम्मनित किये जा चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/मुकुंद