baba-saheb-struggled-against-inequality-his-whole-life-sachan
baba-saheb-struggled-against-inequality-his-whole-life-sachan 
उत्तराखंड

बाबा साहब ने विषमता के खिलाफ पूरे जीवन संघर्ष किया:सचान

Raftaar Desk - P2

देहरादून, 14 अप्रैल (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.एस.एन.सचान ने कहा कि बाबा साहब सामाजिक विषमता के खिलाफ पूरे जीवन संघर्ष किया। उनके जीवन का एक मात्र लक्ष्य था समाज के शोषित वर्गों को न्याय दिलाना था। बुधवार को घंटा स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मूर्ति पर सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सचान ने अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे जीवनपर्यन्त गरीबों की लड़ाई और उनके अधिकारों के लिए काम किया। गरीब पिछड़े दलित को संविधान में बराबर का दर्जा देकर समाज में विषमता को दूर करने का काम किया। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश