arrangements-changed-in-maa-kalika-temple-due-to-corona
arrangements-changed-in-maa-kalika-temple-due-to-corona 
उत्तराखंड

कोरोना के चलते मां कालिका मंदिर में बदली व्यवस्थाएं

Raftaar Desk - P2

देहरादून, 15 अप्रैल (हि.स.)। तृतीय नवरात्र पर मां कालिका का अभिषेक कर माता के विग्रह को पीले रंग के वस्त्र धारण कराए गए। साथ ही मंदिर समिति ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए नियमों में बदलाव किया है। गुरुवार को मंदिर के मुख्य पुजारी ने मंदिर में सभी देवी देवताओं को आमंत्रित कर उनका पूजन किया। मंदिर समिति ने आमंत्रित उत्तराखंड से 27 विद्वान ब्राह्मणों को तिलक किया गया। तत्पश्चात सभी ब्राह्मणों ने मां दुर्गा सप्तशती का पाठ व मां दुर्गा का जाप किया। 27 ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ व जाप प्रातः एवं सायंकल दोनों समय चलता रहा। मंदिर के पुजारी चंद्र प्रकाश ममर्गाइं ने बताया कि आज मां कालिका यज्ञशाला में दैनिक यज्ञ के साथ आज दुर्गा सप्तशती गायत्री मृत्युंजय, श्रीविष्णु सहस्रनाम, नवग्रह अनादि मंत्र के माध्यम से समस्त विश्व कल्याण और उपद्रव शांति के लिए आहुतियां दी गईं। भक्तों की लाई गई चुनरियों और मालाओं को सेनिटाइज करने के बाद मां को अर्पित किया जा रहा है। दोपहर के भंडारे में केवल ब्राह्मणों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया और अन्य सभी लोगों को पैक किया हुआ प्रसाद दिया। श्री सिंदुरिया हनुमान मंदिर में मंदिर के ही मुख्य पुजारी के नेतृत्व में श्रीरामचरित मानस का पाठ प्रारंभ हुआ। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश