amrita-became-media-incharge-of-bjp-mahila-morcha
amrita-became-media-incharge-of-bjp-mahila-morcha 
उत्तराखंड

भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी बनीं अमृता

Raftaar Desk - P2

नई टिहरी, 24 फरवरी (हि.स.)। प्रतापनगर प्रथम की भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ममता पंवार ने कार्यकारणी का विस्तार करते हुये मीडीया प्रभारी की जिम्मेदारी अमृता बरवाण को सौंपी है। प्रीति डिमरी व सविता रावत को उपाध्यक्ष और गीता नेगी को महामंत्री बनाया गया है। कविता रावत को कोषाध्यक्ष और गुड्डी देवी, रुकमणी देवी व शोभा देवी को मंत्री बनाया गया है। अंजू कलूड़ा, बिकरी देवी, रवीना देवी, शैला देवी, ममता, लक्ष्मी, रानी देवी, विनीता देवी, आशा देवी, प्रमिला देवीव सुधा देवी को सदस्य बनाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद