activists-should-make-government-schemes-public-banshidhar-bhagat
activists-should-make-government-schemes-public-banshidhar-bhagat 
उत्तराखंड

सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: बंशीधर भगत

Raftaar Desk - P2

देहरादून, 16 फरवरी (हि.स.)। भाजपा ने मिशन 2022 को पूरा करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने को कहा है। प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में विकास के बहुमुखी कार्य हुए हैं। भाजपा के लिए जनता ही सर्वोपरि है। ऐसे में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम वर्ग तक पहुंचे यह प्रयास कार्यकर्ताओं को करना है। भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार की अराजकता से प्रदेश को उबार कर आगे लाई है। ऐसे में अराजकता से मुक्ति देने के बाद सरकार ने विकास को नये आयाम दिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को ईमानदार और विकासपरक सरकार दी है, यही हमारी जीत का माध्यम बनेगा। बंशीधर भगत ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार ने नौकरियों में बैक डोर से हो रही नियुक्तियों पर कड़ाई से अंकुश लगाया है तथा पारदर्शी प्रक्रिया को अपनाया है। भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा , पेयजल, रोजगार सहित हर एक सेक्टर में अहम निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के ऐतिहासिक कार्यों व महत्वाकांक्षी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर कार्यकर्ताओ को बूथ स्तर तक जुटना होगा। भाजपा का लक्ष्य इस बार 60 सीट जीतने का है और जनता को भी विकास और सुशासन की जरूरत है। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती-hindusthansamachar.in