aap-workers-distributed-sweets-on-the-victory-of-surat
aap-workers-distributed-sweets-on-the-victory-of-surat 
उत्तराखंड

सूरत की जीत पर आप कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

Raftaar Desk - P2

नैनीताल, 24 फरवरी (हि.स.)। गुजरात के नगर निगम सूरत में कुल 120 सीटों में से कांग्रेस के खाते की 27 सीटें जीतने पर आम आदमी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इसे भाजपा की राजनीतिक प्रयोगशाला कहे जाने वाले गुजरात में आम आदर्मी पार्टी की शानदार एंट्री के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। इसी खुशी को बुधवार को मुख्यालय स्थित पूर्व नगर अध्यक्ष देवेंद्र लाल के प्रतिष्ठान पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आपस में मिष्ठान्न वितरण कर व्यक्त किया। इस मौके पर पार्टी के नगर अध्यक्ष शाकिर अली, आर सी पंत, महेश आर्य, मोहम्मद शान बुरहान, नगर उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, सुनील कुमार, उमेश तिवारी, सतनाम सिंह, मोहित राजपूत, विजय शाह, विद्या देवी, जसप्रीत कौर, राहुल कुमार, सन्नी सेलवान, शाहरुख, अंकुर आर्य आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/मुकुंद