नैनीताल,13 जनवरी (हि.स.)। स्थानीय एक होटल में रुके आंध्र प्रदेश के गायब होने के बाद 17 दिन बाद लौटा। बाद में पता चला कि युवक एक युवती से एकतरफा प्यार में अंधा होकर उसका पीछा करने पर जेल चला गया था। बताया गया कि आंध्र प्रदेश का एक युवक गत 26 दिसम्बर को नैनीताल आया था और यहां एक होटल में रुका था। लेकिन यहां पहुंचने के एक घंटे बाद ही यानी 26 दिसम्बर की शाम चार बजे ही वह अपना पूरा सामान कमरे में ही छोड़कर कहीं चला गया था। वह युवक बुधवार को 17 दिन के बाद अपना सामान वापस लेने होटल पहुंचने पर एक दिलचस्प कहानी सामने आई। उसने खुलासा किया कि वह मुंबई में उसके पड़ोस के फ्लैट में रहने वाली दिल्ली की एक लड़की के एकतरफा प्यार में अंधा होकर मुंबई से पीछा करते हुए नैनीताल आया था। यहां आकर पता चला कि वह भीमताल में अपने किसी रिश्तेदार के यहां गई है तो वह वहां चला गया था। वहां लड़की ने उसकी शिकायत पुलिस में कर दी। इस पर भीमताल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। बुधवार को जेल से छूटकर वह अपना सामान लेने होटल आया है। तल्लीताल थाने के चीता मोबाइल प्रभारी शिवराज राणा ने बताया कि होटल प्रबंधन ने उसके गायब होने की सूचना उन्हें दी थी। तभी से तल्लीताल थाना पुलिस उसे तलाश कर रही थी। पुलिस उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका भी मान रही थी लेकिन आज उसके लौट आने से पुलिस ने राहत की सांस ली। हिन्दुस्थान समाचार/नवीन जोशी।-hindusthansamachar.in