सीतापुर जेल से रिहा हुई पूर्व मंत्री आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा
सीतापुर जेल से रिहा हुई पूर्व मंत्री आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा 
उत्तर-प्रदेश

सीतापुर जेल से रिहा हुई पूर्व मंत्री आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा

Raftaar Desk - P2

सीतापुर, 21 दिसम्बर (हि.स.)। सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खान की पत्नी व रामपुर से सदर विधायक तंजीम फातिमा आज देर शाम को जेल से रिहा हो गयी है। शुक्रवार को सभी 34 मामलों में कोर्ट ने तंजीम की जमानत मंजूर कर ली थी। जेल अधीक्षक दिनेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि सोमवार की शाम को प्रशसनिक अधिकारी कोर्ट द्वारा जारी जमानत पपत्र लेकर पहुंचे थे। सभी पपत्रों की जांच के बाद शाम करीब 7 बजकर 20 मिनट पर उन्हें जेल से रिहा किया गया है। यह भी बताया जाता है कि आजम खान की पत्नी लगभग दस माह बाद जेल से रिहा हुई है। रिहाई के समय उनके पुत्र और परिवार के सदस्य समेत कई सपा नेता मौजूद रहे थे। जेल से रिहा होने के दौरान उनके स्वागत के लिए सपा नेताओं का हुजूम लगा हुआ था। परिजनों का कहना है कि अगर रात में कोहरा नहीं पड़ा तो तंजीफ फातिमा को लेकर अपने घर रामपुर जायेंगे वर्ना स्थानीय सपा नेता के यहां ठहर कर रात गुजारी जायेगी। इसको लेकर भी पूरा इंतजाम सपा नेता की ओर से किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/दीपक/मोहित-hindusthansamachar.in