सर्राफे की दुकान में चोरी, विरोध पर दुकान स्वामी को गोली मारा, घायल
सर्राफे की दुकान में चोरी, विरोध पर दुकान स्वामी को गोली मारा, घायल 
उत्तर-प्रदेश

सर्राफे की दुकान में चोरी, विरोध पर दुकान स्वामी को गोली मारा, घायल

Raftaar Desk - P2

फिरोजाबाद, 20 दिसम्बर (हि.स.)। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र प्रेम नगर कॉलोनी मुस्तफाबाद रोड पर शनिवार की देर रात चोर एक सर्राफे की दुकान से चोरी कर ले जाते समय विरोध करने पर दुकान स्वामी को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस घटना की जांच के साथ ही चोरो की तलाश में जुट गई है। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र प्रेम नगर कॉलोनी मुस्तफाबाद रोड निवासी आदित्य कुमार की उनके घर मे ही नीचे सर्राफा की दुकान है। शनिवार की सांय वह दुकान बंदकर परिवार के साथ सो गये। तभी देर रात करीब डेढ़ बजे कुछ अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का शटर उठा लिया और चोरी करने लगे। शोर सुनकर दुकान के ऊपर बनी मंजिल पर सो रहे दुकान स्वामी आदित्य का परिवार जाग गया। दुकान स्वामी व उनके परिवार के लोग चोरी रोकने के उद्देश्य से छत से ही ईंट पत्थर फेंकने लगे। जिस पर नीचे से चोरों की तरफ से फायर किया गया। गोली आदित्य के दाहिने हाथ में लग गई। जिससे वह घायल हो गये। चोर चोरी करके मौके से भाग गए। घटना से हड़कंप मच गया। तत्काल आदित्य को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इधर सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ एसएसपी अजय कुमार मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया है। एसएसपी ने घायल आदित्य से भेंट कर उनसे घटना की जानकारी ली है। एसएसपी अजय कुमार ने बताया की घायल आदित्य खतरे से बाहर है। घटना के खुलासे को तीन टीमें गठित कर दी गई है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी मिले है। शीघ्र ही घटना का अनावरण सुनिश्चित किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/राजेश-hindusthansamachar.in