सत्ता में व्यापारियों की हो भागीदारी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल कर रहा मांग
सत्ता में व्यापारियों की हो भागीदारी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल कर रहा मांग 
उत्तर-प्रदेश

सत्ता में व्यापारियों की हो भागीदारी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल कर रहा मांग

Raftaar Desk - P2

जनपद इकाई का गठन सुरेश चंद गुप्ता अध्यक्ष एवं हरवीर सिंह बने महामंत्री कासगंज 20 सितंबर (हि.स.)। जनपद के कस्बा मानपुर नगरिया में रविवार को उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की जिला इकाई का गठन किया गया। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ने सुरेश चंद गुप्ता को कासगंज जनपद का जिला अध्यक्ष एवं हरवीर सिंह सोलंकी को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। पदाधिकारियों से संगठन के प्रति ईमानदार एवं कर्मठ बने रहने की प्रांतीय नेतृत्व ने अपेक्षा की है। रविवार को कासगंज मैं जनपद इकाई का विस्तार करने पहुंचे संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष बीएस गुप्ता ने कहा वर्तमान में व्यापारियों की तरफ सरकार का ध्यान बहुत कम है। इस वर्ग की अपनी समस्याएं हैं। जिन्हें प्रमाणित ढंग से उठाने वाला कोई नहीं है। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल जिसकी स्थापना स्वतंत्र रूप से छ: साल पहले हुई है। जो अपनी प्रभावशाली कार्यविधि के माध्यम से सभी समस्याओं पर गंभीर मंथन कर उनका समाधान करती है। संगठन गैर राजनीतिक है, किसी भी विचारधारा का अनुयाई नहीं है। जो व्यापारी हित में काम करेगा हमारा संगठन उसी का साथ देगा। वर्तमान में समस्याओं में लॉकडाउन के कारण व्यापारी बहुत सी नई समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा किसी भी सरकारी अधिकारियों के उत्पीड़न का विरोध करने की नीति पर चल रहे हैं। उपभोक्ता की बिजली के बिलों में आ रही भारी परेशानियों को विभाग के साथ वार्ता कर ठीक कराए जाएंगे। सरकार ने जीएसटी नियम में बदलाव कर उन्हें सर्वे छापे के माध्यम से व्यापारियों का उत्पीड़न करने का विभाग को जो अधिकार दिया है। उसका हमारा संगठन पुरजोर विरोध करता हैं। सत्ता में व्यापारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सरकारी संस्थाओं के सभी मनोनीत पदों पर 30% व्यापारी को आरक्षण के माध्यम से मनोनयन की मांग पर सरकार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि अपनी मांग पुनः दोहराते हुए व्यापारी हित में इसे लागू करने का जोरदार तरीके से सरकार से मांग करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र ही कासगंज नगर इकाई का गठन किया जाएगा नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष को जनपद की सभी तहसीलों में संगठन की इकाई गठित करने का अधिकार दिया गया है। इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता, हरवीर सिंह सोलंकी महामंत्री, हरजीत सिंह सोलंकी, मनोज चौहान, हर्ष गुप्ता, मोहित गुप्ता, राहुल गुप्ता, मुन्ना लाल गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता, लल्ला बाबू ,पंकज राठौर सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ पुष्पेंद/मोहित-hindusthansamachar.in