श्रद्धेय अशोक सिंघल की सोंच थी कि हिन्दू राष्ट्र के साथ परम वैभवशाली बने हिन्दुस्तान : केशव प्रसाद मौर्य
श्रद्धेय अशोक सिंघल की सोंच थी कि हिन्दू राष्ट्र के साथ परम वैभवशाली बने हिन्दुस्तान : केशव प्रसाद मौर्य 
उत्तर-प्रदेश

श्रद्धेय अशोक सिंघल की सोंच थी कि हिन्दू राष्ट्र के साथ परम वैभवशाली बने हिन्दुस्तान : केशव प्रसाद मौर्य

Raftaar Desk - P2

प्रयागराज,17 नवम्बर(हि.स.)। पूज्य अशोक सिंघल जी की सोच हिन्दुस्तान को हिन्दू राष्ट्र के साथ पूरे दुनिया में परम वैभवशाली बनाने की थी। उनके सपने धीरे—धीरे साकार हो रहें है। यह बातें मंगलवार को विहिप के प्रान्त कार्यालय केसर भवन में पांचवी पुण्य तिथि पर आयोजित अखंत मानस पाठ के समापन के अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा। उन्होंने कहा कि अशोक जी अपनी आध्यात्मिक शक्ति के बल पर कहा करते थे कि संगठन जिस लक्ष्य को लेकर चला है वह ईश्वर का कार्य है। उसके मार्ग की सभी बाधाएं ईश्वर स्वयं दूर करता है। हिंदू समाज के स्वाभिमान एवं उत्थान के रूप में अशोक जी याद किए जाते रहेंगे। उनके द्वारा किए गए कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी आध्यात्मिक शक्ति एवं त्याग हम सब के साथ कार्य करती है। उपमुख्यमंत्री ने श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सांसद केसरी देवी पटेल, विधायक यज्ञदत्त शर्मा, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, गुरु प्रसाद मौर्य, प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, अनिल पांडे, विमल प्रकाश, मोहनलाल, अजय गुप्ता, अमित पाठक, सुरेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, गौरव जायसवाल, पवन श्रीवास्तव, श्याम चंद्र, दुर्गेश सिंह, अभिषेक पाठक, अभिमन्यु शाही, महेंद्र मौर्य, कमला मिश्रा, सत्येंद्र शुक्ला, मालती शर्मा, गुरु प्रकाश राव, विजय पांडे, शिवम द्विवेदी लालमणि तिवारी, अमित सिंह आदि उपस्थित रहे। जार्जटाउन संघ कार्यालय में अशोक सिंघल को स्वयंसेवकों ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन श्वेत वस्त्रधारी श्रद्धेय अशोक सिंघल के पांचवी पुण्य तिथि के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रयाग उत्तर भाग के कार्यालय जार्जटाउन में जिला कार्यवाह शिव प्रकाश के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने उनके चित्र पर माल्यपर्ण करने के साथ दीप जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिला संघचालक डा.एस.पी. सिंह, जिला प्रचारक प्रेम सागर,विभिन्न नगरों के नगर कार्यवाह विनय, शशिभूषण झां, राजेश, मुकेश, श्रीप्रकाश, धन्नजय, गोविन्द ऋषि आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे। संगम क्षेत्र में पांचवी पुण्य तिथि पर गरीबों वितरित किया गया प्रसाद विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय धर्म यात्रा महासंघ एवं तीर्थ पुरोहित महासंघ के द्वारा प्रयागराज में शिरडी संगम तट पर हिंदू हृदय सम्राट अशोक सिंघल जी के पांचवी पुण्यतिथि के पावन अवसर पर संयुक्त रुप से भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर से आए श्रद्धालुओं एवं तीर्थ यात्रियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया और अशोक सिंघल जी के आत्मा शांति कामना की एवं अयोध्या में हो रहे भव्य मंदिर निर्माण के लिए उनका आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अमित आलोक पांडे, इंदर सिंह मारवा, शेर सिंह शर्मा, अनिल पटेल, सचिन जोगी, विश्व हिंदू परिषद के मठ मंदिर आयाम प्रमुख अनिल पांडे जी, चाणक्य पीठाधीश्वर आचार्य सुदर्शन जी महाराज, नरेंद्र पांडे, विक्रम तिवारी, शैलेंद्र पांडे, दिलीप तिवारी, आलोक शर्मा, अरुण शर्मा, संतोष शर्मा, सोमनाथ निषाद, राहुल निषाद, राधे निषाद सहित अन्य पदाधिकारी भी सम्मिलित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर-hindusthansamachar.in