विधायक विजय मिश्र को ब्राह्मण कहलाने का अधिकार नहीं, उसने मेरे भाई की हत्या की: गोरखनाथ पाण्डेय
विधायक विजय मिश्र को ब्राह्मण कहलाने का अधिकार नहीं, उसने मेरे भाई की हत्या की: गोरखनाथ पाण्डेय  
उत्तर-प्रदेश

विधायक विजय मिश्र को ब्राह्मण कहलाने का अधिकार नहीं, उसने मेरे भाई की हत्या की: गोरखनाथ पाण्डेय

Raftaar Desk - P2

उप्र : योगी सरकार में ब्राह्मण पूरी तरह हैं सुरक्षित : पूर्व सांसद भाजपा के शीर्ष नेता नीतिन गडकरी, दिनेश शर्मा, कलराज मिश्र क्या ब्राह्मण नहीं हैं भदोही, 18 अगस्त (हि.स.)। भाजपा नेता और पूर्व सांसद पंडित गोरखनाथ पाण्डेय का मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा है प्रदेश में ब्राह्मणवाद की आड़ में घिनौनी राजनीति हो रही है। कहा कि हत्या, लुट, बलात्कार करने वाला कोई व्यक्ति ब्राह्मण नहीं हो सकता है। विधायक विजय मिश्र पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जिसने मेरे भाई की हत्या किया वह ब्राह्मण कैसे हो सकता है। यूपी में योगी और केंद्र के मोदी राज़ में पूरे प्रदेश के ब्राह्मणों का सम्मान बढ़ा है। भाजपा सरकार में ब्राह्मण पूरी तरह सुरक्षित है। पूर्व भाजपा सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता और ब्राह्मण समाज पूर्व की समाजवादी और बसपा कि पूर्व सरकारों को भूल गई है क्या। सपा सरकार में थानों में जाति पूछकर मुक़दमें लिखे जाते थे। बसपा सरकार में तिलक, तराजू और तलवार का नारा क्या कभी ब्राह्मण भूल सकता है। दलित उत्पीड़न को लेकर ब्राह्मणों के साथ किस प्रकार का व्यवहार हुआ वह किसी से छुपा नहीं है। ब्राह्मण को तो केवल सम्मान चाहिए उसे और क्या चहिए। उसे जो सम्मान मिलना चाहिए वह योगी सरकार में मिला है। प्रदेश में सिर्फ़ ब्राह्मणों को बरगलाने की कोशिश कि जा रही है। ब्राह्मणों को किसी के बहकावे में आने की ज़रूरत नही है। पूर्व सांसद ने वायरल वीडियो में विधायक विजय मिश्र पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह मेरे भाई का हत्यारा है। जिसने ख़ुद अपने रिश्तेदार को सताया। उनकी सम्पत्ति हड़पी वह आदमी जेल भेजे जाने के बाद ब्राह्मणवाद की दुहाई दे रहा है। उन्होंने विधायक पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा है कि इनके बारे में जितना कहा जाय कम है। इस तरह के लोगों को स्वयं ब्राह्मण कहलाने का हक नहीं है। जेल भेजे जाने के बाद उसके चट्टे- बट्टे कह रहे हैं कि ब्राह्मण डरा हुआ है। वह शोषित है। इस तरह की कोई बात नहीं है। सिर्फ़ सरकार को बदनाम करने कि साजिश है। पाण्डेय ने कहा है कि ब्राह्मणों के अपमानित करने वाली अफवाहों से दूर रहें। योगी सरकार में दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री हैं। श्रीकान्त शर्मा ऊर्जा मंत्री हैं। सतीश द्विवेदी शिक्षामंत्री हैं। बृजेश पाठक आख़िर कौन हैं। बीडी मिश्र, केसरीनाथ त्रिपाठी, कलराज मिश्र क्या ब्राह्मण नहीं हैं। केंद्र सरकार में नीतिन गडकरी, महेन्द्र नाथ पाण्डेय जैसे लोग आख़िर कौन हैं। क्या यह लोग ब्राह्मण नहीं हैं। हमने भाजपा में रहकर शीर्ष राजनीति तक गया, क्या हम ब्राह्मण नहीं हैं। हम यूपी, पूर्वांचल और देश के ब्राह्मणों से अपील करते हैं कि ब्राह्मणों को बदनाम किया जा रहा है। वह किसी बहकावे में न आएं। यह सब ब्राह्मणों के खिलाफ साजिश है। योगी सरकार और यूपी में ब्राह्मण पूरी तरह सुरक्षित है। हिन्दुस्थान समाचार /प्रभुनाथ/राजेश-hindusthansamachar.in