लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गाते शहोदा गिरफ्तार
लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गाते शहोदा गिरफ्तार 
उत्तर-प्रदेश

लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गाते शहोदा गिरफ्तार

Raftaar Desk - P2

औरैया, 01 सितम्बर (हि.स.)। जनपद के थाना बेला पुलिस ने कस्बे में लड़कियों को देखकर अश्लील गाने गाते एक युवक गिरफ्तार कर लिया। बेला कस्बे में एक युवक राह चलती लड़कियों को देखकर अश्लील गाने गा रहा था। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अवनीश कुमार व संजीव कुमार ने नीलेश कुमार पुत्र रामगोपाल निवासी सुभाष भेदपुर थाना एरवा कटरा को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in