राज्यमंत्री ने दिव्यांगों को वितरित किया उपकरण
राज्यमंत्री ने दिव्यांगों को वितरित किया उपकरण 
उत्तर-प्रदेश

राज्यमंत्री ने दिव्यांगों को वितरित किया उपकरण

Raftaar Desk - P2

जौनपुर, 18 सितम्बर (हि.स.)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को करंजकला ब्लाक परिसर में गरीब दिव्यांग जनों को राज्यमन्त्री गिरीश चन्द्र यादव एवं पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा ट्राई सायकिल, व्हील चैयर एवं बैसाखी का वितरण किया गया। इस अवसर पर करंजकला ब्लॉक के मंडल अध्यक्ष राजकेशर पाल, नगर मंडल दक्षिणी अमित श्रीवास्तव, नगर मंडल उत्तरी विकास शर्मा, खेतासराय के मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र, गभीरन मंडल के अध्यक्ष मदन सोनी, भाजपा के जिला मंत्री रविंद्र सिंह, अजय सिंह सभासद, मनीष श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्याममोहन अग्रवाल ने किया। हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in