रचनात्मक गतिविधि से छात्र समस्या का समाधान तलाशना एबीवीपी की पहचान : प्रो. राजेश सिंह
रचनात्मक गतिविधि से छात्र समस्या का समाधान तलाशना एबीवीपी की पहचान : प्रो. राजेश सिंह  
उत्तर-प्रदेश

रचनात्मक गतिविधि से छात्र समस्या का समाधान तलाशना एबीवीपी की पहचान : प्रो. राजेश सिंह

Raftaar Desk - P2

- एबीवीपी के 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन गोरखपुर, 25 दिसम्बर (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के महानगर इकाई ने शुक्रवार को अपना 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन मनाया। सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर के दर्शन केंद्र पर मनाये गए इस राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन द्वीप प्रज्ज्वलित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने किया। इस दौरान कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने एबीवीपी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अनुशासित कार्यकर्ताओं के लिए पहचाने जाने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी के प्रयासों में राष्ट्रवाद के लिये संघर्ष करने की क्षमता को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। रचनात्मक गतिविधियों से छात्रों के समस्याओं के सामाधान के विकल्प तलाशना, इस संगठन ही सबसे अनोखी बात है। प्रांत अध्यक्ष प्रो. सुषमा पांडेय ने कहा कि कोरोना काल में जहां समूचा विश्व अवसाद युक्त होकर जीवन की लड़ाई लड़ रहा हैं, वहीं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अवसाद मुक्त हैं। पूरी तन्मयता व सजगता के साथ समाज और राष्ट्र कार्य में सन्नद्ध हैं। जीवन की परवाह किये बिना ही इन नौजवानों द्वारा राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। समापन भाषण में महानगर अध्यक्ष प्रो. एनके राणा ने कहा कि जन-जन की अभिलाषा और ऐच्छिक उन्नति की परिपूर्णता के लिए ही विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता प्रयासरत हैं। इस कोरोना काल में भी अपने संघर्ष को आहूत किया है। इनका यह प्रेरणादायी कार्य ही भावी पीढ़ियों को देश व समाज सेवा का मार्ग प्रशस्त करेगा। अधिवेशन दर्शन केंद्र प्रमुख प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि पूरे देश में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस वर्ष 4000 केंद्रों पर 1,50,000 छात्रों के साथ अपने-अपने इकाईयों का राष्ट्रीय अधिवेशन मनाया है। संचालन विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख मंयक राय ने किया। इस मौके पर विभाग प्रमुख डा. राकेश सिंह, महानगर मंत्री प्रभात राय चंचल, अजय दूबे, अनुपम सिंह, डा. वेद प्रकाश राय, डा. राजेश सिंह, गगनदीप भारती, लेफ्टीनेंट किशन सहाय, प्रशांत शाही, दुर्गेश पाल, आकाश गौड़, आदर्श कौशिक, ऋषभ सिंह विशेन, सौरभ गौड़, अरुन यादव, आंचित्य पांडेय, प्रिंस तिवारी, अनुभव शाही, अनुराग मिश्रा, आलोक गुप्ता आदि उपस्थित रहें। हिन्दुस्थान समाचार/आमोद-hindusthansamachar.in