योगी ने भाई दूज पर दी शुभकामनाएं, समाज में बंधुत्व-सद्भावना के विकास की प्रार्थना
योगी ने भाई दूज पर दी शुभकामनाएं, समाज में बंधुत्व-सद्भावना के विकास की प्रार्थना 
उत्तर-प्रदेश

योगी ने भाई दूज पर दी शुभकामनाएं, समाज में बंधुत्व-सद्भावना के विकास की प्रार्थना

Raftaar Desk - P2

लखनऊ, 16 नवम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेताओं ने भाई दूज के पर्व पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि भाई-बहन के स्नेह, त्याग और समर्पण को प्रकट करते पावन पर्व "भाई-दूज" की आप सभी को कोटि-कोटि शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि यह पर्व हमारे समाज में बंधुत्व एवं सद्भावना का विकास करे। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने ट्वीट किया कि भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के पर्व भाईदूज की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह एवं विश्वास का प्रतीक भाई दूज के पावन पर्व पर समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बहन द्वारा भाई की लम्बी उम्र की कामना के पर्व भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं। समाजवादी पार्टी की ओर से कहा गया कि समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को भाई-बहन के परस्पर प्रेम तथा स्नेह के प्रतीक 'भाई दूज' पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वहीं राष्ट्रीय लोक दल ने भी इस मौके पर सभी का बधाई देते हुए ट्वीट किया कि भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के प्रतीक भाई-दूज पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/राजेश-hindusthansamachar.in