माइक्रो लोक अदालत में हुआ पैटी क्रिमिनल के 1353 वादों का निस्तारण
माइक्रो लोक अदालत में हुआ पैटी क्रिमिनल के 1353 वादों का निस्तारण  
उत्तर-प्रदेश

माइक्रो लोक अदालत में हुआ पैटी क्रिमिनल के 1353 वादों का निस्तारण

Raftaar Desk - P2

फिरोजाबाद, 18 अक्टूबर (हि.स.)। जनपद न्यायालय में रविवार को पैटी क्रिमिनल वादों के निस्तारण हेतु माइक्रो लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें पैटी क्रिमिनल के कुल 1353 वादों का निस्तारण करते हुये 1,40,985 रूपये का अर्थदण्ड प्राप्त हुआ। विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला संजीव फौजदार के निर्देशन में आयोजित माइक्रो लोक अदालत में मुख्य न्यायिक दण्ड़ाधिकारी अशोक कुमार यादव के न्यायालय द्वारा फौजदारी के 628 वादों के निस्तारण में 1,27,450 रूपये, अपर मुख्य न्यायिक दण्ड़ाधिकारी वटेश्वर कुमार के न्यायालय द्वारा वादों के निस्तारण में 3065, सिविल जज जू0 डि0 फिरोजाबाद सुश्री दीक्षी चैधरी के न्यायालय द्वारा 86 वादों का निस्तारण व अर्थदण्ड़, प्रथम अपर सिविल जज जू0 डि0 सृष्टि पाण्ड़ेय के न्यायालय द्वारा फौजदारी के 84 वादों के निस्तारण में 930 रूपये, प्रथम अपर सिविल जज जू0 डि0 शिकोहाबाद सुश्री चारू सिंह के न्यायालय द्वारा फौजदारी के 98 वादों के निस्तारण में 980 रूपये, द्वितीय अपर सिविल जज जू0 डि0 शिकोहाबाद प्रज्ञा पारासर के न्यायालय द्वारा फौजदारी के 52 वादों के निस्तारण में 520 रूपये, ग्राम न्यायालय टूण्डला के न्यायिक अधिकारी गिरेन्द्र सिंह के न्यायालय द्वारा 15 वादों के निस्तारण में 3950 रूपये, विशेष न्यायिक दण्ड़ाधिकारी द्वितीय छोटे लाल गुप्ता के न्यायालय द्वारा फौजदारी के 4 वादों के निस्तारण में 2100 रूपये का अर्थदण्ड़ प्राप्त हुआ। इस दौरान वैश्विक महामारी से सम्बंधित नियमों का ध्यान रखा गया। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल-hindusthansamachar.in