महराजगंज :  57 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, एक्टिव मरीज1271
महराजगंज : 57 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, एक्टिव मरीज1271 
उत्तर-प्रदेश

महराजगंज : 57 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, एक्टिव मरीज1271

Raftaar Desk - P2

महराजगंज, 22 अगस्त (हि.स.)। जनपद में शनिवार को 57 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जनपद में शनिवार को 57 कोरोना मरीज और पाए गये हैं। इसको लेकर अब जनपद में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2068 हो गयी है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या 718 हो गयी है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 1271 है। होम आईसोलेशन में 663 मरीज हैं। अब तक 22 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जनपद में अब तक कुल सैम्पलिंग 29131 हो चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/पुनीत/उपेन्द्र-hindusthansamachar.in