पितृ अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
पितृ अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी 
उत्तर-प्रदेश

पितृ अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Raftaar Desk - P2

हापुड़, 17 सितम्बर (हि. स.)। ब्रजघाट पर गुरुवार को पितृ अमावस्या के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर अपने पितरों को याद किया। इस अवसर पर भारी भीड़ होने के कारण सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम की धज्जियां उड़ाई गईं। ब्रजघाट पर प्रति माह पूर्णिमा और अमावस्या पर श्रद्धालु भारी संख्या में गंगा स्नान करने आते हैं। गुरुवार को पितृ अमावस्या होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि हो गई। स्थानीय प्रशासन के अनुसार गुरुवार को लगभग पांच लाख लोगों ने गंगा में डुबकी लगा करने के बाद पूजा कर अपने पितरों का तर्पण किया। इस दौरान जनपद के विभिन्न हिस्सों, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, बुलन्दशहर और मेरठ जनपद से श्रद्धालु ब्रजघाट पहुंचे। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के कारण जिला प्रशासन ने गंगा में सामूहिक स्नान और ब्रजघाट पर एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बावजूद गुरुवार को लाखों श्रद्धालु ब्रजघाट पहुंच गए। गंगा स्नान करते समय श्रद्धालु सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन भी नही कर रहे थे। काफी लोग तो मास्क भी लगाए हुए नहीं थे। गंगा स्नान कर घर वापिस लौटते समय सड़क पर वाहनों की भारी भीड़ हो गई, जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। जाम की जानकारी मिलने पर पहुंचे पुलिसकर्मी दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद जाम खुलवा पाने में सफल हो सके। हिन्दुस्थान समाचार/विनम्र/दीपक-hindusthansamachar.in