परिवहन विभाग के चार अधिकारी हुए प्रोन्नत
परिवहन विभाग के चार अधिकारी हुए प्रोन्नत 
उत्तर-प्रदेश

परिवहन विभाग के चार अधिकारी हुए प्रोन्नत

Raftaar Desk - P2

लखनऊ, 02 जुलाई (हि.स.)। परिवहन विभाग के दो संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) पदोन्नति पाकर उप परिवहन आयुक्त बन गए हैं। इसके अलावा दो एआरटीओ पदोन्नति पाकर आरटीओ बन गए हैं। प्रमुख सचिव परिवहन ने चारों अधिकारियों की पदोन्नति के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। शासनादेश के मुताबिक चार परिवहन अधिकारियों की पदोन्नति हुई है। इसमें परिवहन आयुक्त कार्यालय में तैनात आरटीओ पुष्पसेन सत्यार्थी और आरटीओ ममता शर्मा को पदोन्नति देकर उप परिवहन आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा एआरटीओ राजेश कुमार मौर्य और अजय कुमार को आरटीओ के पद पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नति पाने वाले सभी अधिकारियों की नई तैनाती के बारे में जल्द ही अलग से आदेश जारी किया जाएगा। अपर परिवहन आयुक्त अरविन्द पाण्डेय ने गुरुवार को बताया कि चार अधिकारियों की पदोन्नति हुई है। इनका शासनादेश प्रमुख सचिव, परिवहन की तरफ से जारी हो गया है। इन अधिकारियों की नई तैनाती के बारे में जल्द ही अलग से आदेश जारी किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक/संजय-hindusthansamachar.in