नाविकों व माली को माला व गमछा पहना कर किया सम्मानित, दी जानकारी
नाविकों व माली को माला व गमछा पहना कर किया सम्मानित, दी जानकारी 
उत्तर-प्रदेश

नाविकों व माली को माला व गमछा पहना कर किया सम्मानित, दी जानकारी

Raftaar Desk - P2

कानपुर, 21 अक्टूबर (हि.स.)। कोरोना महामारी से विगत कई महीनों से आज पूरा देश जूझ रहा है। इसका इलाज न होने की वजह से चिंता का विषय भी बना हुआ है। जिसके इलाज के लिए सरकार व वैज्ञानिक भी जोरों से लगे हुए। वहीं इस बीमारी से ग्रामीण लोगों को जागरूक करने के लिए नेचर क्लब पर्यावरण सुरक्षा संस्थान ने नाविकों व माली को मास्क व गमछा पहनाते हुए उनका सम्मान किया और इस बीमारी के प्रति उनको जागरूक भी किया। बुधवार को नेचर क्लब पर्यावरण सुरक्षा संस्थान द्वारा करोना महामारी के बचाव के जन जागरण हेतु अभियान चलाया इस अवसर पर श्रीकृष्ण दीक्षित 'बड़े जी' राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार जनता से इसके बचाव के लिए अपील की जा रही है। हम सबको उसका पालन करना है। नेचर क्लब की प्रदेश मंत्री कंचन सिंह ने सरसैया घाट के नाविक निषाद माली आदि को अंगोछा पहनाकर सम्मान किया व सभी को मास्क दिए। क्योंकि नाव चलाने वाले भूल जाते हैं कि हमें भी इस महामारी के निदान का पालन करना है। प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना सिंह कहा कि, जब तक दवाई नहीं आ जाती तब तक हम सब को लापरवाही नहीं करनी है। मोदी जी के तीन बातों का ध्यान रखना है। नंबर 1 मास्क पहनकर रहना है, नंबर दो 2 गज की दूरी बहुत है जरूरी, नंबर 3 साबुन से हाथ धोते रहना है। ठाकुर शैली सिंह चौहान ने कहां की गांव की लोगों को भी जागरूक करना बहुत आवश्यक है। ग्रामीण लापरवाही कर रहे हैं इसलिए हमें गांव में इसका प्रचार करना है। डॉ चित्रा सिंह तोमर ने स्कूलों में छात्रों को मास्क वितरित किए। इस मौके पर संचालन लवली सक्सेना ने किया। प्रतिभा मिश्रा ने प्रमुख रूप से नीलम सिंह चंदेल, मनी चतुर्वेदी, रत्ना पाठक, स्वाति भारद्वाज, पल्लवी बजाज, प्रेमलता तिवारी, कृति शुक्ला, बंदना दुबे, डॉक्टर शुभा शुक्ला, शुभा गुलाटी, शुभम वर्मा, पल्लवी सिन्हा, चारु सक्सेना व इंदिरा मिश्रा का धन्यवाद दिया। हिन्दुस्थान समाचार/हिमांशु/मोहित-hindusthansamachar.in