तिरंगे के सामने की जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने की प्रतिज्ञा
तिरंगे के सामने की जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने की प्रतिज्ञा 
उत्तर-प्रदेश

तिरंगे के सामने की जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने की प्रतिज्ञा

Raftaar Desk - P2

गाजियाबाद, 13 नवम्बर (हि.स.)। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तिरंगे के सामने कानून बनवाने की प्रतिज्ञा की। इसके लिए प्रधानमंत्री को तीन लाख लोगों के हस्ताक्षर से मांग पत्र भेजा जाएगा। गाजियाबाद के सेक्टर तीन राजनगर के एक पार्क में शुक्रवार को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। इन लोगों ने तिरंगे के सामने शपथ लेकर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने और राष्ट्र रक्षा की प्रतिज्ञा की। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग के समर्थन में तीन लाख लोगों के हस्ताक्षर करके प्रधानमंत्री को मांग पत्र भेजा जाएगा। इसके लिए फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने देशभर में तीन हजार स्थानों पर इस तरह की प्रतिज्ञा ली। डॉ. हरपाल सिंह ने कहा कि इस अभियान को 125 सांसदों और अनेक केन्द्रीय मंत्रियों का समर्थन प्राप्त है। संगठन का प्रतिनिधिमंडल भारत के राष्ट्रपति को जनसंख्या नियंत्रण कानून विषयक अपनी मांग के संबंध में ज्ञापन सौंप चुका है। अब इस आंदोलन को तेज किया जाएगा। जनसंख्या नियंत्रण ही देश की सभी समस्याओं का समाधान है। इस प्रतिज्ञा कार्यक्रम में साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, मुरादनगर के विधायक अजीतपाल त्यागी, संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक एनएन वर्मा, सह संयोजक देवेंद्र चैधरी, पूर्व मेयर आशु वर्मा आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान अली-hindusthansamachar.in