डीडीयू पार्क में दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर जलशक्ति मंत्री ने किया माल्यार्पण
डीडीयू पार्क में दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर जलशक्ति मंत्री ने किया माल्यार्पण  
उत्तर-प्रदेश

डीडीयू पार्क में दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर जलशक्ति मंत्री ने किया माल्यार्पण

Raftaar Desk - P2

लखनऊ, 25 सितम्बर (हि. स.)। जनसंघ के संस्थापक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 104वी जयंती पर शुक्रवार को जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने पीजीआई के निकट डीडीयू पार्क में दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आधुनिक भारत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को लेकर चलने वाले नौजवानों की संख्या लाखों में है और उनके विचार आज भी जिंदा है। आज नौजवानों के बीच कर्मठता और परिश्रम का भाव जगाने का काम पंडित जी के विचार कर रहे हैं। आज युवा पीढ़ी में देश पर जान निछावर करने का जज्बा यहीं से जागृत होता है। इससे पहले जल शक्ति मंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक कार्यक्रम में भाग लिया। जहां पर अन्य मंत्री गण एवं भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/शरद/दीपक-hindusthansamachar.in