कुशीनगर में भाजपाइयों ने प.दीनदयाल के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दुहराया
कुशीनगर में भाजपाइयों ने प.दीनदयाल के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दुहराया 
उत्तर-प्रदेश

कुशीनगर में भाजपाइयों ने प.दीनदयाल के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दुहराया

Raftaar Desk - P2

दुनिया को दिया एकात्म मानववाद का सिद्धांत-रजनीकांत कुशीनगर, 25 सितम्बर (हि. स.)। महामानव प.दीनदयाल उपाध्याय ने दुनिया को एकात्म मानववाद व अंत्योदय का सिद्धांत दिया। उन सिद्धान्तों पर चलकर भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार देश के निर्धन, गरीब, वंचित समाज के लोगों की सेवा कर उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाने का कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं को पण्डित जी के दिखाए रास्तों पर और मजबूती के साथ अंतिम व्यक्ति के लिए कार्य करने की जरूरत है। उक्त बात कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को दीनदयाल जयंती के अवसर पर मल्लूडीह में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पण्डित जी समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। तत्कालीन कुछ लोगों को उनसे भय पैदा हो गया था। भयभीत लोगों ने उनकी हत्या करा दी, पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और आगे भी रहेंगे। विधायक ने कहा कि पण्डित जी की प्रतिभा लेखक, साहित्यकार, विचारक व पत्रकार के रूप में प्रकट हुई।उनकी राजनीतिक प्रतिभा भारत की एकता के अधिष्ठान पर अखिल भारतीय आंदोलनकर्ता के रूप में दिखती है। कश्मीर में सत्याग्रह, गोवा मुक्ति आंदोलन व बेरुबाड़ी स्थानांतरण के खिलाफ जनजागरण इसके उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि पण्डित जी एक विलक्षण प्रतिभा के महापुरुष थे। उनके जाने के बाद लोगों ने उन्हें समझा जाना। उनके विचारों आदर्शों व सिद्धान्तों के सहारे देश सिर्फ दरिद्रनारायण की सेवा के मामले में ही नही बल्कि सीमाओं की सुरक्षा, लोगों के समेकित विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा के क्षेत्र में तेजी से उपलब्धियां हासिल कर रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/गोपाल/दीपक-hindusthansamachar.in