एकात्म मानववाद के चिंतक दीनदयाल उपाध्याय के पथ पर चलने का संकल्प
एकात्म मानववाद के चिंतक दीनदयाल उपाध्याय के पथ पर चलने का संकल्प 
उत्तर-प्रदेश

एकात्म मानववाद के चिंतक दीनदयाल उपाध्याय के पथ पर चलने का संकल्प

Raftaar Desk - P2

बांदा,25 सितंबर( हि.स.)। एकात्म मानववाद के महान चिंतक अंत्योदय के प्रणेता युवाओं के प्रेरणा स्रोत त्याग एवं तपस्या की प्रतिमूर्ति पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती शुक्रवार को जनपद के सभी बूथों में मनाई गई। जिसका शुभारंभ तिंदवारी विधानसभा के सबसे मजबूत बूथों में शुमार तिंदवारी मंडल अंतर्गत ग्राम खौड़ा के बूथ नंबर 200 में भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद द्वारा पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। भाजपा द्वारा प्रत्येक बूथ में मनाए जाने वाले 6 राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अंतर्गत आज भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा जनपद के प्रत्येक बूथ में पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन तथा संगोष्ठी के माध्यम से पंडित दीनदयाल की जयंती को मनाया गया। इसकी शुरुआत तिंदवारी विधानसभा के ग्राम खौड़ा के सबसे मजबूत बूथ नंबर 200 से करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद ने यहां आयोजित संगोष्ठी में कहा कि राजनीतिक दल जनता के प्रतिनिधि के रूप में निर्मित किए जाते हैं। लोक शक्ति ही उनका आधार है। लोग ही राजनीतिक दलों के शिल्पी होते हैं और अपने राजनीतिक भविष्य का निर्माण करते हैं। अतः राजनीतिक दल केवल सत्ता के प्यासे लोगों का जमघट नहीं वरन वह धेयवादी, समर्पित एवं विशिष्ट विचारधारा के लिए प्रयत्नशील रहने वाले लोगों का सांघिक अस्तित्व एवं अनुशासित संगठन हुआ करता है। संघ प्रतिबंध के समय 1949 से सक्रिय राजनीति करने वाले पंडित दीनदयाल जी का स्पष्ट मानना था कि लोकतंत्र न बहुमत का शासन है, ना अल्पमत का, वह जनता की सामान्य इच्छा का शासन है। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष महानारायण शुक्ला, अतुल दीक्षित, अरुण शुक्ला सहित तमाम प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आज पंडित दीनदयाल जी की 104 वीं जयंती पर संगठन द्वारा अपेक्षित करणीय कार्य अंतर्गत भाजपा पदाधिकारियों द्वारा दो-दो, तीन-तीन बूथों में पहुंचकर पंडित दीनदयाल जी की जयंती को मनाते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस क्रम में जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित ने बांदा दक्षिणी के बूथ नंबर 83 और 84 में, संजय सिंह अतर्रा नगर के संजय नगर में बूथ नंबर 229 में, विवेकानंद गुप्त बबेरू के नेता नगर में, कल्लू सिंह राजपूत बांदा उत्तरी मंडल अंतर्गत बूथ नंबर 21, जिला उपाध्यक्ष कमलेश अवस्थी अलीगंज बूथ में पहुंचे जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए जहां उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला वहीं उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी दोहराया। पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र ने अतर्रा मंडल के खमहौरा बूथ में पहुंच कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन करते हुए कहा कि एकात्म मानववाद विचार दर्शन में व्यक्ति, परिवार, समाज, राष्ट्र और मानवता समाहित है। हिंदुस्थान समाचार/अनिल/मोहित-hindusthansamachar.in