उप्र: सुनील पाण्डेय बनेंगे अगले प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष
उप्र: सुनील पाण्डेय बनेंगे अगले प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष  
उत्तर-प्रदेश

उप्र: सुनील पाण्डेय बनेंगे अगले प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष

Raftaar Desk - P2

लखनऊ, 21 दिसम्बर (हि.स.)। योगी सरकार ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव सुनील पाण्डेय को वर्तमान में प्रधान मुख्य संरक्षक और विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत डॉ. राजीव कुमार गर्ग के सेवानिवृत होने के बाद 01 जनवरी, 2021 से प्रधान मुख्य संरक्षक और विभागाध्यक्ष के पद पर तैनात करने का निर्णय किया है। इस सम्बन्ध में प्रमुख सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सुधीर गर्ग ने आदेश जारी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि प्रधान मुख्य संरक्षक और विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत डॉ. राजीव कुमार गर्ग का कार्यकाल 31 दिसम्बर को सेवानिवृत हो रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in