उपचुनाव में भाजपा की जीत प्रशासनिक फेरबदल से हुई: नरेश उत्तम पटेल
उपचुनाव में भाजपा की जीत प्रशासनिक फेरबदल से हुई: नरेश उत्तम पटेल 
उत्तर-प्रदेश

उपचुनाव में भाजपा की जीत प्रशासनिक फेरबदल से हुई: नरेश उत्तम पटेल

Raftaar Desk - P2

भाजपा नफ़रत की राजनीति करती है : नरेश उत्तम पटेल गोरखपुर, 24 नवम्बर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है। वे गोरखपुर-फैजबाद खंड निर्वाचन क्षेत्र से सपा उम्मीदवार अवधेश यादव के पक्ष में प्रचार करने आये थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर कई आरोप भी लगाए। उन्होंने भाजपा की उपचुनाव में शानदार जीत को भी धोखाधड़ी करार दिया। उन्होंने कहा यह जीत प्रशासनिक फेरबदल से हुई है। जबकि समाजवादी पार्टी की जीत को जनता का समर्थन बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में सबकुछ बेहाल है। सड़कें टूटी हुई हैं। किसान परेशान हैं। धान की खरीदारी नहीं हो रही है। गन्ना किसानों को पेमेंट नहीं हो रहा है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। इनकी नफ़रत की राजनीति को जनता जान गई है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में अखिलेश सरकार ही बनेगी, जनता ने मन बना लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/पुनीत/राजेश-hindusthansamachar.in