उन्नाव माखी कांड : दुष्कर्म पीड़ित के घायल वकील की अस्पताल में मौत
उन्नाव माखी कांड : दुष्कर्म पीड़ित के घायल वकील की अस्पताल में मौत 
उत्तर-प्रदेश

उन्नाव माखी कांड : दुष्कर्म पीड़ित के घायल वकील की अस्पताल में मौत

Raftaar Desk - P2

लखनऊ, 30 नवम्बर (हि.स.)। उन्नाव के चर्चित माखी कांड के रायबरेली हादसे में घायल हुए दुष्कर्म पीड़ित के वकील की सोमवार को कानपुर के हैलट अस्पताल में मौत हो गई। वह करीब 16 माह से बिस्तर पर थे और उनका उपचार चल रहा था। उल्लेखनीय है कि माखी दुष्कर्म कांड के अभियुक्त भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर हैं। वर्ष 2019 को 28 जुलाई को दुष्कर्म पीड़ित युवती की कार को रायबरेली के थाना गुरुबख्शगंज में ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में पीड़ित व उसके वकील महेंद्र सिंह घायल हो गए थे जबकि चाची व मौसी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। सभी रायबरेली जेल में बंद पीड़ित के चाचा से मिलने जा रहे थे। पीड़ित व वकील का इलाज चल रहा था। महेंद्र को डॉक्टरों ने घर पर ही इलाज किए जाने की राय दी थी। इसके बाद उन्हें घर ले आया गया था। रविवार की देर रात को अचानक उनकी हालत खराब होने पर परिवार के लोग कानपुर के हैलट अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक/मोहित-hindusthansamachar.in