ई बुक बताएगी भाजपा की सरकारों के सेवा भाव कार्य
ई बुक बताएगी भाजपा की सरकारों के सेवा भाव कार्य 
उत्तर-प्रदेश

ई बुक बताएगी भाजपा की सरकारों के सेवा भाव कार्य

Raftaar Desk - P2

प्रदेश मंत्री ने जिले की ई-बुक का किया विमोचन,वर्चुअल बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर भी हुई चर्चा कासगंज 7 सितंबर (हि.स.)। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की जनपद की ई-बुक का विमोचन हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने विमोचन की औपचारिकताएं पूरी कीं। पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर चर्चा की। साथ ही पार्टी द्वारा आगामी समय में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। आगामी दिनों में पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह के तहत होने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी बताया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री पूनम बजाज, विशिष्ट अतिथि प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा, सांसद राजवीर सिंह, जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने जिले की ई-बुक का संयुक्त रुप से विमोचन किया। प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने बताया कि ई-बुक में लॉकडाउन अवधि में जिले में पार्टी द्वारा किए गए सेवा भाव कार्य मास्क, सेनेटाइजर, भोजन वितरण व अन्य कार्यों को शामिल किया जाएगा। प्रदेश मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी लोग सेवा सप्ताह के रूप में 14 से 20 सितंबर तक मनाएंगे। इनमें रक्तदान, गरीब भाई बहनों की मदद, कृत्रिम उपकरण वितरण, स्वछता अभियान, ग्राम पंचायतों पर पौधारोपण कार्यक्रम शामिल हैं। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती प्रत्येक बूथ पर मनाई जाएगी। सहकारिता चुनाव के बाद अब स्नातक चुनाव, शिक्षक चुनाव, गन्ना समिति चुनाव को लेकर तैयार रहना है। बैठक का संचालन जिला मंत्री कृष्णकांत वशिष्ठ ने किया। बैठक में विधायक देवेंद्र राजपूत, देवेंद्र प्रताप सिंह, ममतेश शाक्य, राजवीर सिंह, सुरेश माहेश्वरी, रमेश साहू, नीरज शर्मा, सतेंद्र कश्यप, नवल कुलश्रेष्ठ, शिवकुमार भारद्वाज, संजय सोलंकी, मिथिलेश राना, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, अनुरोध प्रताप सिंह, रामनिवास राजपूत, रामगोविंद महेरे, उत्तमचंद पाथरे, रविंद्र ब्रह्मचारी, डा. योगेंद्र चौहान, के के सक्सेना समेत अन्य भाजपाई शामिल हुए। हिन्दुस्थान समाचार/ पुष्पेंद्र/मोहित-hindusthansamachar.in