आईएएस अजय सिंह को रमाबाई मैदान मतगणना स्थल पर दी गयी श्रद्धाजंलि
आईएएस अजय सिंह को रमाबाई मैदान मतगणना स्थल पर दी गयी श्रद्धाजंलि  
उत्तर-प्रदेश

आईएएस अजय सिंह को रमाबाई मैदान मतगणना स्थल पर दी गयी श्रद्धाजंलि

Raftaar Desk - P2

लखनऊ, 05 दिसम्बर(हि.स.)। वाराणसी में दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान मृत हुए आईएएस अजय सिंह को लखनऊ में रमाबाई मैदान के मतगणना स्थल पर वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस अधिकारियों ने श्रद्धाजंलि दी। सुबह साढ़े नौ बजे के करीब आईएएस अजय सिंह के निधन की जानकारी रमाबाई मैदान के मतगणना स्थल पर पहुंची। इस बीच मंडलायुक्त लखनऊ रंजन कुमार मतगणना स्थल पहुंचें, अपराह्न पश्चात मृत आईएएस अजय सिंह के आत्मा की शांति के लिए श्रद्धाजंलि कार्यक्रम हुआ। मंडलायुक्त लखनऊ के साथ में बाराबंकी के जिलाधिकारी डा.आदर्श सिंह, लखनऊ के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था नवीन अरोरा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहें। बता दें कि, शुक्रवार को आईएएस अजय सिंह की वाराणसी में मतगणना स्थल पर अचानक से तबियत बिगड़ गई। उन्हें वहीं के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार की सुबह अजय सिंह की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। चुनाव प्रक्रिया में शामिल रहें अजय सिंह के आत्मा की शांति के लिए कई जगहों पर श्रद्धाजंलि कार्यक्रम किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ शरद / मोहित-hindusthansamachar.in