women-should-discuss-problems-with-district-magistrate-in-quothaq-ki-baatquot
women-should-discuss-problems-with-district-magistrate-in-quothaq-ki-baatquot 
उत्तर-प्रदेश

“हक की बात” में जिलाधिकारी से समस्याओं पर वार्ता करें महिलाएं

Raftaar Desk - P2

— संरक्षण और सुरक्षा तंत्र को लेकर दी जाएगी जानकारी, समस्याओं का होगा निदान कानपुर, 22 फरवरी (हि.स.)। सुरक्षा व सम्मान के साथ महिलाओं को स्वालंबी बनान के लिए उत्तर प्रदेश बराबर प्रयासरत है। इसी के तहत मिशन शक्ति अभियान का आगाज किया गया है और महिलाओं को सहायता मिल रही है। इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रशासन ने हक की बात नाम से महिलाओं से वार्ता करने का फैसला लिया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के महिला कल्याण निदेशालय की ओर से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर बराबर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये मिशन शक्ति अभियान भी चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को “हक की बात” में यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, दहेज हिंसा आदि के सम्बन्ध में संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझावों, सहायताओं के लिए दो घंटे का पारस्परिक संवाद का आयोजन किया गया है। आयोजन के तहत महिलाएं दोपहर एक बजे से तीन बजे तक जिलाधिकारी के सीयूजी नंबर 9454417554 पर वार्ता कर अपनी समस्याएं रख सकती हैं। इसके साथ ही मेरे (जिला प्रोबेशन अधिकारी) सीयूजी नंबर 7518024059 पर भी महिलायें अपनी समस्याओं पर वार्ता कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे कायक्रमों से महिलाओं में सुरक्षा का भाव पैदा होगा तो वहीं स्वालंबी बनने की ओर अग्रसर होंगी। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/मोहित