wife-protests-against-drinking-alcohol-husband-dies-by-consuming-poison
wife-protests-against-drinking-alcohol-husband-dies-by-consuming-poison 
उत्तर-प्रदेश

शराब पीने का पत्नी ने किया विरोध, पति ने जहर खाकर की दी जान

Raftaar Desk - P2

कानपुर, 22 मई (हि.स.)। सचेंडी थाना क्षेत्र स्थित एक कस्बे में रहने वाले राजेन्द्र सिंह (32) का शनिवार को शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद उसने जहर खाकर जान दे दी। मूलरूप से कानपुर देहात के रसूलाबाद बहलियनपुरवा निवासी राजेन्द्र सिंह (32) पत्नी नीतू व दो बच्चों के साथ सचेंडी कस्बा की नई बस्ती में किराए के मकान में रहता था। वह दैनिक मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। लेकिन शराब के लती के चलते पत्नी से आये दिन विवाद होता था। शनिवार को राजेन्द्र जब शराब पीकर घर पहुंचा तो उसका विवाद पत्नी से हो गया। इसके बाद पति घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद जब वह घर आया तो उसकी हालत बिगड़ी गई थी। पत्नी नीतू उसे आनन-फानन में हैलेट अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जहर खाने की पुष्टि के साथ उसे मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि राजेन्द्र का शराब पीने को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हुआ था। तभी मृतक पति ने कीटनाशक जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की जेब से कीटनाशक दवा की शीशी भी बरामद हुई है। मामले की जांच की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/महमूद/विद्या कान्त