vrindavan-jagadguru-ramanandacharya-jayanti-celebrates-various-religious-events-grand-procession-turns-out
vrindavan-jagadguru-ramanandacharya-jayanti-celebrates-various-religious-events-grand-procession-turns-out 
उत्तर-प्रदेश

वृंदावन : जगद्गुरू रामानंदाचार्य जयंती हुए विविध धार्मिक आयोजन, निकली भव्य शोभायात्रा

Raftaar Desk - P2

मथुरा, 04 फरवरी (हि.स.)। वृन्दावन नगर के सुदामाकुटी में रामानन्दी वैष्णव सेवा ट्रस्ट द्वारा जगद्गुरु रामानन्दाचार्य जयंती महोत्सव का आयोजन विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठानों के साथ आयोजित किया जा रहा है। गुरूवार शाम सुदामाकुटी आश्रम से भव्य नगर शोभायात्रा निकाली गयी। गुरुवार को जयंती दिवस पर धार्मिक अनुष्ठानों की धूम मची रही। महन्त सुतीक्ष्ण दास ने भावजंलि अर्पित करते हुए कहा कि जगद्गुरु रामानन्दाचार्य महाराज भारतीय धर्म जगत के ऐसे देदीप्यमान नक्षत्र है। जिनके अलौकिक प्रकाश से संपूर्ण समाज जगमग है। उनके द्वारा बताए गए धर्म मार्ग का सभी को अनुसरण करना चाहिए। सायंकाल सुदामाकुटी आश्रम से भव्य नगर शोभायात्रा निकाली गयी। सबसे आगे विघ्नविनाशक गणपति गणेश की सवारी थी। उसके पीछे पुष्पो से सुसज्जित रथ में भगवान राधाकृष्ण व राम जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न एवं हनुमानजी के के स्वरूप के साथ विराजमान थे। इसी क्रम में पुष्पों के डोले में साकेतवासी तपनिष्ठ सन्त सुदामादास महाराज का श्रीविग्रह विराजमान था। भक्तों की टोली ढोल मृदंग व बैंडबाजों की धुन पर मदमस्त होकर नृत्य करते चल रही थी। शोभायात्रा का स्थान स्थान पर नगरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा एवं आरती उतारकर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा सुदामाकुटी से प्रारंभ होकर ज्ञान गुदड़ी, गोपीनाथ बाजार, पत्थरपुरा, नगरपालिका चोराहे,अनाजमंडी, वनखण्डी, लोई बाजार होते हुए पुनः आश्रम परिसर पहुंची। जहां भक्तो द्वारा आकर्षक आतिशबाजी की गई। जिसका क्षेत्रवासियों ने भरपूर लुत्फ उठाया। हिन्दुस्थान समाचार/महेश-hindusthansamachar.in