vhp-and-bajrang-dal-workers-helped-thousands-of-people
vhp-and-bajrang-dal-workers-helped-thousands-of-people 
उत्तर-प्रदेश

विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने की हजारों लोगों की मदद

Raftaar Desk - P2

मेरठ, 28 मई (हि.स.)। कोरोना महामारी में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह ना करके सहायता अभियान चलाया। इस दौरान हजारों लोगों को मदद पहुंचाई गई। विहिप के महानगर प्रचार प्रमुख मधुवन आर्य ने बताया कि विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं समाज के लिए स्वयं को समर्पित रख अपने ध्येय वाक्य को सार्थक किया है। विहिप ने लगातार अपने सेवा कार्यों से महानगर के प्राणियों के साथ जीव-जंतुओं का भी ध्यान रखा। विहिप ने मंदिरों में रहने वाले लगभग 158 प्रवासी पुरोहितों को 15 दिन का सूखा राशन वितरित किया। घरेलू काम करने वाली 227 जरूरतमंद महिलाओं को भी 15 दिन का सूखा राशन दिया। महानगर में लगभग 800 गोवंश के चारे की व्यवस्था की। लगभग आठ हजार मास्क वितरित किए और लगभग दो हजार लोगों को काढ़ा वितरित किया। कोरोना से संक्रमित 22 परिवारों को निरंतर भोजन पहुंचाया गया। 50 से अधिक लोगों को अस्पतालो में बेड की व्यवस्था कराई। ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी से जूझ रहे 100 से अधिक लोगों की सहायता की। लगभग 250 लोगों को छोटा ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया। दो हजार दो सौ मरीजों को होम्योपैथिक दवा उपलब्ध कराई। चार बड़े मार्केट, 16 गांव और 100 मोहल्ले सेेनेटाइज कराए। 26 यूनिट रक्तदान कार्यकर्ताओं के माध्यम से कराया। विहिप के महानगर मंत्री निमेश वशिष्ठ ने बताया कि इसी प्रकार से निरंतर सेवा कार्य विहिप मेरठ महानगर के माध्यम से चलते रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप