उप्र में रोडवेज बसों से एक दिन में सर्वाधिक 9.73 लाख यात्रियों ने किया सफर
उप्र में रोडवेज बसों से एक दिन में सर्वाधिक 9.73 लाख यात्रियों ने किया सफर 
उत्तर-प्रदेश

उप्र में रोडवेज बसों से एक दिन में सर्वाधिक 9.73 लाख यात्रियों ने किया सफर

Raftaar Desk - P2

लखनऊ, 01 अगस्त (हि.स.)। प्रदेश में अनलॉक के दौरान उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसें संचालित होने से इसमें सफर करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश अवस्थी ने शनिवार को बताया कि राज्य में शुक्रवार को एक दिन में रोडवेज की बसों से लगभग 9,73,000 व्यक्तियों को गन्तव्य तक पहुंचाया गया, जो अब तक का सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि रक्षाबन्धन के पर्व पर भी राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा सभी रूटों पर बस सेवा क्रियाशील रहेंगी। रोडवेस बसों को पूरे प्रदेश में इस तरह चलाया जा रहा है कि कहीं किसी को कोई दिक्कत नहीं हो। इस बात के निर्देश दिए गए हैं कि बसों में यात्रा के दौरान यात्री मास्क आवश्य पहने। बसों में उपलब्ध सैनेटाइजर का प्रयोग अवश्य करे। यूपीएसआरटीसी के प्रबन्ध निदेशक डॉ.राजशेखर ने बताया कि अनलॉक-01 के बाद रोडवेज ने पहली बार लगभग दस लाख यात्रियों को एक दिन में सफर कराया है। इसके साथ ही 10 करोड़ की आय अर्जित की गई। यह रिकार्ड है। रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके मद्देनजर बसों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in