उत्तर प्रदेश में पहली बार ग्रेटर नोएडा में बनाएं जाएंगे मेट्रो कोच, भूमि आवंटित
उत्तर प्रदेश में पहली बार ग्रेटर नोएडा में बनाएं जाएंगे मेट्रो कोच, भूमि आवंटित 
उत्तर-प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पहली बार ग्रेटर नोएडा में बनाएं जाएंगे मेट्रो कोच, भूमि आवंटित

Raftaar Desk - P2

नोएडा, 23 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में पहली बार मेट्रो के कोच बनाएं जाएंगे। ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण ने 12 स्वदेशी कंपनियों को उद्योगों के लिए भूमि आवंटित किया है। इसमें मेट्रो कोच बनाने वाली पीपीएस इंटरनेशनल कंपनी भी शामिल है। यह पूरे उत्तर प्रदेश में पहली इकाई होगी जो मेट्रो कोच बनाएगी। यमुना प्राधिकरण ने ऑनलाइन साक्षात्कार के माध्यम से जमीन का आवंटन किया गया है। इस पूरे आवंटन से 248 करोड़ रुपये का निवेश ग्रेटर नोएडा में होगा। इससे 12 हजार लोगो को रोजगार मिलेगा। यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुणवीर सिंह ने गुरुवार को बताया कि पीपीएस इंटरनेशनल को 20 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। यह कंपनी ग्रेटर नोएडा में ही जर्मन तकनीक से स्टेनलेस स्टील के कोच बनाएगी। सिंह ने बताया कि शुरुआती दौर में पीपीएस इंटरनेशनल कंपनी 115 करोड़ का निवेश करेगी, जिससे कई लोगो को रोजगार मिलेगा। उन्होने बताया कि इसके बाद अधिकतर कपड़ा बनाने वाली कंपनी को भूमि आवंटित किए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/आदित्य-hindusthansamachar.in