up-last-opportunity-for-health-workers-frontline-workers-on-thursday-to-take-first-dose
up-last-opportunity-for-health-workers-frontline-workers-on-thursday-to-take-first-dose 
उत्तर-प्रदेश

उप्र: पहली डोज लेने से वंचित स्वास्थ्यकर्मियों-फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए गुरुवार को अंतिम अवसर

Raftaar Desk - P2

- बीते चौबीस घंटे में कोरोना के 131 नये मरीज मिले, 203 हुए स्वस्थ लखनऊ, 24 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का कार्य लगातार चल रहा है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को बताया कि कल 25 फरवरी को छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की द्वितीय डोज दी जायेगी। इसके साथ ही यह उन स्वास्थ्यकर्मियों व फ्रंटलाइन कर्मियों के लिए भी आखिरी अवसर होगा, जो अभी तक किसी वजह से वैक्सीन की प्रथम डोज नहीं लगा पाये हैं। वह कल इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। अगर इन लोगों में से किसी को टीकाकरण का मैसेज नहीं आया है, तो भी वह नजदीक के केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगा सकते हैं। अगर वह रजिस्टर्ड होंगे तो उनके मोबाइल नम्बर से वहीं केंद्र पर जानकारी मिल जाएगी और नाम सूची पर होने पर उनका वहीं टीकाकरण कर दिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण के 131 नये मामले सामने आये हैं। इसी दौरान 203 मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। नये मरीजों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार अधिक बनी हुई है। राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,190 हो गई है। उन्होंने बताया कि कुल एक्टिव मामलों में से 581 लोग होम आइसोलेशन में हैं। वहीं 173 मरीज निजी चिकित्सालयों और शेष लोग एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। वहीं अब तक संक्रमण से कुल 5,92,192 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,20,131 सैम्पल की जांच की गयी। वहीं अब तक कुल 3,07,89,576 सैम्पल की जांच की गयी है। उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्टिंग करने वाला प्रदेश है। अभी तक किसी अन्य राज्य ने तीन करोड़ से अधिक जांच नहीं की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से चौबीस घंटे में 4,907 लोग तथा अब तक कुल 5,49,619 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,535 क्षेत्रों में 5,11,736 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,75,710 घरों के 15,28,43,764 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ राज्यों में कोविड संक्रमण के केस फिर से बढ़ रहे हैं। इसलिए अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोई समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन नम्बर 18001805145 पर सम्पर्क कर सकते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/संजय