up-486085-street-vendors-identified-in-60-cities-construction-of-100-shelter-homes-for-homeless-completed
up-486085-street-vendors-identified-in-60-cities-construction-of-100-shelter-homes-for-homeless-completed 
उत्तर-प्रदेश

उप्र: 60 शहरों में 4,86,085 पथ विक्रेता चिह्नित, बेघरों के लिए 100 शेल्टर होम का निर्माण कार्य पूरा

Raftaar Desk - P2

लखनऊ, 12 फरवरी (हि.स.)। योगी सरकार ने दीनदयाल अन्त्योदय योजना के तहत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में कुल 60 शहरों में 4,86,085 पथ विक्रेताओं को चिह्नित किया है। इनके पंजीकरण, विक्रय प्रमाण-पत्र एवं पहचान-पत्र देने का कार्य जारी है। नगर विकास विभाग के अनुसार शहरी पथ विक्रेताओं के लिए वाराणसी, लखनऊ, मेरठ, आगरा, प्रयागराज, लोनी, गाजियाबाद, सहारनपुर एवं शाहजहांपुर में 19 मॉडल वेंडिंग जोन विकसित किये जाने के लिए 1652.16 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की गयी हैं, जिन पर कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में 245.016 करोड़ रुपये की लागत से 9681 शहरी बेघरों के लिए 148 शेल्टर होम निर्मित किये जायेंगे। इस समय 100 शेल्टर होम का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर इन्हें संचालित किया जा रहा है तथा शेष पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in