two-young-men-drowned-while-bathing-in-yamuna
two-young-men-drowned-while-bathing-in-yamuna 
उत्तर-प्रदेश

यमुना में स्नान करते समय दो युवकों की डूबने से मौत

Raftaar Desk - P2

बागपत, 28 फरवरी (हि.स.)। बागपत नगर के पक्का घाट के पास यमुना में स्नान करते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गयी। गोताखोरो और आरआरएफ की मदद से यमुना से पुलिस ने शवों को बाहर निकाला। बागपत कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव निवासी छह युवक सुमित पुत्र रजनी, अक्षय पुत्र देवेंद्र, निक्की पुत्र सतीश, आंसू पुत्र रमेश चंद, सचिन पुत्र ऋषिपाल, आजाद पुत्र सहेंद्र रविवार शाम करीब चार बजे स्नान करने के लिए बागपत के पक्का घाट यमुना पर पहुंचे थे। स्नान करते समय गहरे कुंड में सुमित व अक्षय डूब गए। साथी युवकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन बचा नहीं सके। सूचना मिलने पर सीओ मंगल सिंह रावत, कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही पुलिस टीम व गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने युवकों को काफी तलाश किया। आरआरएफ की टीम भी डूबे युवकों को तलाशने के लिए पहुंची। करीब 2 घंटे मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों युवकों के शव को बरामद कर लिया। डूबे युवकों में सुमित कक्षा 10 व अक्षय कक्षा 11 के छात्र थे। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सीओ मंगल सिंह रावत ने बताया कि डूबे दोनों युवकों का शव मिल गया है। वहीं यमुना किनारे दौड़ लगा रहे युवकों ने बताया कि उक्त छह युवक यमुना किनारे बैठकर बीयर पी रहे थे। बीयर पीने के बाद यमुना में दो युवक स्नान करने लगे और डूब गए। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन त्यागी