the-veteran-congress-leader-and-former-minister-captain-satish-sharma-close-to-the-gandhi-family-passed-away
the-veteran-congress-leader-and-former-minister-captain-satish-sharma-close-to-the-gandhi-family-passed-away 
उत्तर-प्रदेश

गांधी परिवार के करीबी दिग्गज कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा का निधन

Raftaar Desk - P2

रायबरेली, 17 फरवरी (हि. स.)। गांधी परिवार के अत्यंत करीबी व पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा का बुधवार देर रात दिल्ली में निधन हो गया है। वह 74 वर्ष के थे और 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद अमेठी से लोकसभा सदस्य चुने गए थे। सतीश शर्मा रायबरेली से 1999 में सांसद चुने गए और 2004 में उन्होंने सोनिया गांधी के लिए यह सीट छोड़ दी थी। शर्मा 1993 से 1996 तक केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री भी रहे। गांधी परिवार के अत्यंत करीबी सतीश शर्मा की रायबरेली में सोनिया गांधी के प्रत्येक चुनावों अहम भूमिका होती थी। 1998 के बाद रायबरेली में कांग्रेस के आधार को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राज्यसभा सांसद रहते हुए उन्होंने 2014 में उन्होंने रायबरेली के सरेनी गांव को गोद भी लिया था। कैप्टन सतीश शर्मा हमेशा स्थानीय नेताओं और गांधी परिवार के बीच एक सेतु का काम करते थे। रायबरेली में जनता के बीच उनकी गहरी पैठ रही है इसी कारण बाद में अस्वस्थ होते हुए भी चुनावों में उनकी भूमिका निर्धारित रहती थी। सतीश शर्मा के निधन पर स्थानीय कांग्रेस के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के अनुसार सतीश शर्मा रायबरेली की जनता के लिए लगातार सक्रिय रहे वह आम कार्यकर्ताओं के सुख दुख में हमेशा भागीदारी करते थे।उनके निधन से कार्यकर्ताओं ने अपना एक अभिभावक खो दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीश-hindusthansamachar.in