the-status-of-the-female-hippopotamus-of-lucknow-zoological-garden-is-still-worrying
the-status-of-the-female-hippopotamus-of-lucknow-zoological-garden-is-still-worrying 
उत्तर-प्रदेश

लखनऊ प्राणि उद्यान की मादा दरियाई घोड़ा आशी की स्थिति अभी भी चिन्ताजनक

Raftaar Desk - P2

लखनऊ, 08 फरवरी (हि.स.)। लखनऊ प्राणि उद्यान की मादा दरियाई घोड़ा आशी की स्थिति चिन्ताजनक बनी हुई है और उसने सोमवार दोपहर तक खाना नहीं पाया। राजधानी के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान के निदेशक आरके सिंह बताया कि 24 वर्षीय मादा दरियाई घोड़ा आशी 04 फरवरी से अस्वस्थ है। उसकी हालत अभी भी चिन्ताजनक बनी हुई है। आशी ने आज दोपहर तक भोजन ग्रहण नहीं किया। वह अधिकांश समय चुपचाप पानी में ही गुजार रही है। आशी की चिकित्सा वरिष्ठ पशु चिकित्सकों के दल ने 05 फरवरी से ही आरम्भ कर दी थी। प्राणि उद्यान के निदेशक, उपनिदेशक एवं पशुचिकित्सक अन्य संस्थानों, प्राणि उद्यान, पशु चिकित्सा महाविद्यालयों एवं पशु पालन विभाग से लगातार सम्पर्क बनाये हुए है तथा परामर्श एवं सुझाव ले रहे हैं। दरियाई घोड़ा की चौबीस घंटे निगरानी एवं देखभाल की जा रही है। आशी यहां प्राणि उद्यान में नर दरियाई घोड़े धीरज के साथ लम्बे समय से रह रही थी। 04 फरवरी से आशी द्वारा ऐसे लक्षण परिलक्षित करने लगी जिससे यह प्रतीत होने लगा कि यह मादा बच्चा देने की प्रक्रिया में है। इसके बाद नर दरियायी घोड़े को मादा दरियाई घोड़े से अलग कर दिया गया। 04 फरवरी की शाम तक मादा दरियाई घोड़ा भोजन-पानी इत्यादि सामान्य रूप से कर रही थी। 05 फरवरी की सुबह उसने भोजन ग्रहण नहीं किया गया जो कि प्रसव के समय वन्यजीवों का एक सामान्य लक्षण है। लेकिन, मादा दरियाई घोड़ा बच्चे को जन्म नहीं दे पायी। इसके बाद से ही विभिन्न वन्यजीव चिकित्सकों को उसकी स्थिति की जानकारी देने के साथ सलाह ली गई और निगरानी की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/दीपक-hindusthansamachar.in