the-farmers39-union39s-fast-ended-after-dm39s-assurance
the-farmers39-union39s-fast-ended-after-dm39s-assurance 
उत्तर-प्रदेश

डीएम के आश्वासन के बाद खत्म हुआ किसान यूनियन का क्रमिक अनशन

Raftaar Desk - P2

चित्रकूट, 03 फरवरी (हि.स.)। भाकियू जिलाध्यक्ष राम सिंह राही की अगुवाई में गल्लामंडी परिसर में दो दिन से चल रहे क्रमिक अनशन को जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लेते हुए जिले के सभी उपजिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी तथा विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाकर तत्काल समस्याओं के समाधान के प्रति आश्वस्त किया। दो दिनों से चल रहा अनशन बुधवार को समाप्त हुआ। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई बैठक में उनके भरोसे के बाद क्रमिक अनशन समाप्त हुआ। केन्द्रीय नेतृत्व के आवाहन पर भाकियू छह फरवरी को राजापुर तहसील के गोसाईंपुर में चक्का जाम करेगी। जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि तत्काल किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाये। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष राम सिंह राही, रामकरन सिंह, अरुण पाण्डेय, उदय नारायण सिंह, शिवदयाल सिंह बघेल, शैलेन्द्र सिंह, विनय त्रिपाठी समेत मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ रतन-hindusthansamachar.in