spouses-burnt-effigy-of-chief-minister-yogi-adityanath-while-drinking
spouses-burnt-effigy-of-chief-minister-yogi-adityanath-while-drinking 
उत्तर-प्रदेश

सपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चिलम पीते हुए पुतला

Raftaar Desk - P2

-2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का हो जायेगा सफाया -अनुज यादव चित्रकूट, 16 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर दर्ज हुए मुकदमें को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव के नेतृत्व में दर्जनों सपाइयों ने सरकार विरोधी नारेबाज़ी करते हुए ट्रैफिक चौराहा पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चिलम सुलगाते हुए फोटो का पुतला फूंका। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि योगी सरकार में भय, भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है। दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर सपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी। मंगलवार को पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मो गुलाब खान, जिला महासचिव फ़राज़ खां आदि दर्जनों सपाइयों ने पार्टी कार्यालय से सरकार विरोधी नारेबाज़ी करते हुए मुख्यालय के ट्रैफिक चौराहे पर जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा जिलाध्यक्ष श्री यादव ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर योगी सरकार ने पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ दर्ज मुकदमें को वापस न लिया तो सपाई सदन से लेकर सदन तक प्रदर्शन को बाध्य होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की योगी सरकार के इशारे पर सपा अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसको लेकर पूरे प्रदेश के सपा कार्यकर्ता सरकार के विरोध में आ गये और आरोप लगाया जा रहा है कि योगी सरकार के इशारे पर पुलिस ने सपा अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला कराया गया है। इसके बाद सरकार के इशारे पर ही सपा प्रमुख पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में खिसकते जनाधार को देखकर भाजपा अब घबराकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमला कराकर अपनी खीझ मिटा रही है। जनता में जिस कदर योगी सरकार पर नाराजगी है उससे तय है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बीते दिनों मुरादाबाद में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया कर्मी सपा अध्यक्ष से कुछ सवाल करना चाहते थे और सपा अध्यक्ष बाइट देने को तैयार नहीं थे। इस पर सुरक्षा में लगे कर्मियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मीडिया कर्मियों की पिटाई कर दी थी। इसके बाद मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना में सपा प्रमुख समेत 20 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। हिन्दुस्थान समाचार/रतन