sp-workers-are-true-soldiers-will-not-tolerate-dictatorship-of-government-akhilesh-yadav
sp-workers-are-true-soldiers-will-not-tolerate-dictatorship-of-government-akhilesh-yadav 
उत्तर-प्रदेश

सच्चे सिपाही हैं सपा कार्यकर्ता, बर्दाश्त नहीं करेंगे सरकार की तानाशाही: अखिलेश यादव

Raftaar Desk - P2

रायबरेली, 24 मार्च (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता सच्चे सिपाही हैं और वह भाजपा की तानाशाही बर्दाश्त नहीं कर सकते। अखिलेश यादव ने बुधवार को कौशांबी जाते हुए पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने आवास पर पत्रकारों से यह बात कही। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता एक सजग प्रहरी की तरह अपने मोर्चे पर डटे हैं और अपने कर्तव्यों को निभा रहे हैं, जबकि भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू है और कार्यकर्ताओं पर उत्पीड़न कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जा सकता है। उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं की हौसलाअफजाई करते हुए जनता के लिए काम करने को कहा। दरअसल पूर्व विधायक रामलाल अकेला के बेटे ब्लॉक प्रमुख विक्रांत अकेला को पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने के मामले में गिरफ़्तार कर लिया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को संघर्ष जारी रखने को कहा। वह कुछ देर रुकने के बाद आगे के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामलाल अकेला, ब्लॉक प्रमुख विक्रांत अकेला, पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीश/संजय