sp-mahila-sabha-attempts-to-show-black-flag-to-cm39s-convoy-arrested
sp-mahila-sabha-attempts-to-show-black-flag-to-cm39s-convoy-arrested 
उत्तर-प्रदेश

सपा महिला सभा ने सीएम के काफिले को काले झंडे दिखाने का किया प्रयास, गिरफ्तार

Raftaar Desk - P2

मथुरा, 14 फरवरी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की जिलाध्यक्ष साधना सिंह ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ योगी आदित्यनाथ के काफिले को काला झंडा दिखाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। रविवार को पर्यटक सुविधा केंद्र से मुख्यमंत्री योगी का काफिला जब कुंभ मेला स्थल की ओर निकला था, उसी समय चैतन्य बिहार कॉलोनी में सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष साधना सिंह अपनी महिला कार्यकर्ताओं के साथ जोर-जोर से योगी विरोधी नारे लगाने लगीं और काला झंडा दिखाने के लिए दौड़ी। इस बीच में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उनको रोक लिया। काला झंडा दिखाने की प्लानिंग के तहत महिला जिलाध्यक्ष काले रंग के सूट पहने हुई थी। इस बीच पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। इसने सपा नेत्री डॉ साधना सिंह सहित सीमा करण शबाना खान शाइस्ता आदि को अपनी हिरासत में लिया है। हिन्दुस्थान समाचार / महेश-hindusthansamachar.in