shabari39s-faith-shown-in-39nidhi-surrender-campaign39-sense-of-dedication-of-squirrel
shabari39s-faith-shown-in-39nidhi-surrender-campaign39-sense-of-dedication-of-squirrel 
उत्तर-प्रदेश

'निधि समर्पण अभियान' में दिखा शबरी का विश्वास, गिलहरी के समर्पण का भाव

Raftaar Desk - P2

-संघ परिवार के कार्यकर्ता की बेटी ने अपना गुल्लक तोड़ कर किया अंशदान -महा जनसम्पर्क अभियान में 2100 से अधिक कार्यकर्ता गलियों,मोहल्लों में पहुंचे वाराणसी,14 फरवरी (हि.स.)। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे 'निधि समर्पण अभियान' को धार देने के लिए रविवार को विश्व हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय सेवक संघ और विचार परिवार के 2100 से अधिक कार्यकर्ता महा जनसम्पर्क अभियान में उतरे। तय लक्ष्य 25000 परिवारों तक पहुंचने के लिए कार्यकर्ता सुबह से शाम तक लगे रहे। अभियान में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ प्रचारक रामाशीष, काशी उत्तर भाग के संघ चालक वीरेन्द्र, सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख विद्यासागर, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय प्रमुख सुदर्शन, राघवेन्द्र, नगर प्रचार प्रमुख डॉ. राजेन्द्र की मौजूदगी में क्षेत्र के 100 से अधिक लोगों ने अपने परिवार के साथ समर्पण निधि सौंपी। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रचारक ने लोगों को सम्बोधित किया। महा जनसम्पर्क अभियान में निकली टोली ने श्रमिकों, पटरी व्यापारियों,एवं किसानों से सम्पर्क किया। सभी वर्गों के लोगों ने समर्पण भाव से अपने आराध्य के मंदिर निर्माण के लिए क्षमतानुसार निधि दी। विहिप के काशी उत्तर जिला के अभियान प्रमुख राजन तिवारी ने बताया कि तिलक नगर में सम्पर्क अभियान के दौरान नगर टोली के सदस्य रामेश्वर जोशी,हरिओम,डा. अमर को सब्जी मंडी चंदुआ सटृटी के वयोवृद्ध किसान ने भरे गले के साथ अपने समर्पण राशि को गिलहरी के समर्पण के समान बताया। फल बिक्रेता मंजू ने कहा कि मां सबरी की तरह मेरा समर्पण राशि है। निधि समर्पण अभियान में संघ परिवार के लोग भी आगे अयोध्या में अपने आराध्य प्रभु राम का भव्य मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और स्वयंसेवकों के साथ उनके परिजन भी बढ़ चढ़ कर निधि समर्पित कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक "राजेश पाठक" ने 5100/ एवं इनकी बेटी "अक्षिता पाठक" ने अपने गुल्लक में सालों से संग्रहित राषि मंदिर निर्माण के लिए समर्पित की। गुल्लक में 500, 200,100, 50,10 के नोट तथा 10, 05,02,01 एवं कुछ 50 पैसे के भी सिक्के थे,कुल राशि 5980 समर्पित की गई। इसी तरह संघ के काशी विभाग के शारीरिक शिक्षण प्रमुख "नंदलाल पांडेय " ने 5100 एवं उनकी पत्नी "श्रीमती प्रज्ञा पांडेय " ने 11000 भगवान राम के चरणों मे समर्पित किया। समर्पण के समय काशी प्रान्त के सह प्रान्त कार्यवाह राकेश तिवारी, प्रान्त शारीरिक शिक्षण प्रमुख राजन पांडेय,विभाग कार्यवाह त्रिलोक शुक्ल,विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख दिनेश पाठक की उपास्थिति रही। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में अध्यक्ष जितेंद्र यादव , भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के मौजूदगी में आन्ध्र प्रदेश के पवन कुमार और उषाबाला ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिये 1,11,111 रूपए के दो चेक व 11,111 का एक चेक (कुल 2, 33, 333 रुपये) उत्तर भाग कार्यवाह रतनदीप को सौंपा। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/दीपक-hindusthansamachar.in