senior-bjp-leader-professor-ram-vilas-tripathi-is-no-more
senior-bjp-leader-professor-ram-vilas-tripathi-is-no-more 
उत्तर-प्रदेश

नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर राम विलास त्रिपाठी

Raftaar Desk - P2

कानपुर देहात, 09 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनपद के पूर्व जिलाध्यक्ष रामविलास त्रिपाठी का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसकी जानकारी होते ही उनके घर नेताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी नम आंखों से पूर्व जिलाध्यक्ष को अंतिम विदाई दी गई। रसूलाबाद थानाक्षेत्र स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नारद आश्रम के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 बाल ब्रह्मचारी जी महाराज का गुरुवार को देर शाम को ब्रह्मलीन हो गए थे। इस बात की सूचना वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. रामविलास त्रिपाठी को हुई तो वह यह सदमा सहन न कर सके। शुक्रवार को अचानक उनकी तबियत खराब हो गई और दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह खबर क्षेत्र में फैली तो लोगों में मायूसी छा गई। शुक्रवार दोपहर में उनकी अंतिम यात्रा निकली। जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद देवेंद्र सिंह भोले, कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुब्रत पाठक, राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल, उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा, कोतवाल शशि भूषण मिश्र, पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश चौधरी, जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, मलखान सिंह, राजेंद्र सिंह, सतीश शुक्ला, डॉ. विवेक द्विवेदी, मलखान सिंह सहित अंतिम यात्रा में शामिल हुए। हिन्दुस्थान समाचार/अवनीश